फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested with 15.8 grams of heroin

15.8 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 15.8 grams of heroin
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुकेश उर्फ कालू व अमित कुमार निवासी खेत ढाणी गांव रामसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना भट्टूकलां में दोनों के आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम गश्त के दौरान भट्टूकलां से रामसरा गांव की तरफ जा रही थी। पुलिस टीम जब रामसरा के समीप सेम नाला पुलिस पर पहुंची तो गांव की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 15.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर असली सप्लायर बारे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed