फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested with 10.25 grams of heroin

10.25 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 10.25 grams of heroin
फतेहाबाद। शहर के तुलसीदास चौक के समीप एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो युवकों को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम रतिया चुंगी से वाल्मीकि चौक होते हुए गश्त पर तुलसीदास चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान सरकारी स्कूल के पास शीशम के पेड़ के नीचे दो युवक अतुल उर्फ आशु व सुनील बाइक लेकर खड़े थे। इस दौरान दोनों पुलिस को देखकर बाइक स्टार्ट करके भागने लगे। दोनों को शक होने पर काबू किया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर दोनों युवक संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। दोनों युवकों की पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो इनके कब्जे से 10.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed