फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youth riding a bike with 40 kg of ganja arrested

40 किलो गांजा सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike with 40 kg of ganja arrested
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
जाखल। सीआईए टोहाना पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 40 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी सत्यवान और राजेंद्र उर्फ काला के रूप में हुई है। जाखल थाना प्रभारी एसआई शादीराम ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए टोहाना इंचार्ज एसआई साधुराम की टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में जाखल में गश्त के दौरान तलवाड़ा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। दोनों मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीन ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस ने दोनों युवकों के बीच रखे प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed