फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youth riding a bike snatched ten thousand rupees by giving a lift to the farmer

मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने किसान को लिफ्ट देकर छीने दस हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike snatched ten thousand rupees by giving a lift to the farmer
भूना। बाइक सवार दो युवकों ने सोमवार दोपहर को एक किसान को बाइक पर लिफ्ट देकर दस हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित किसान ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके पैसे दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव हसंगा निवासी किसान लीलूराम खलेरी ने बताया कि सोमवार को वह अनाज मंडी भूना से बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। पुराने बस स्टैंड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उससे पूछा कि सीएचसी केंद्र कहां है। युवकों ने किसान लीलूराम से कहा ताऊ आप मोटरसाइकिल पर बैठ जाओ और हमको सीएचसी केंद्र के बारे में बता देना। हम आपको वहीं छोड़ देंगे। उनके विश्वास में आने के बाद किसान लीलूराम उनकी बाइक पर बैठ गया। मगर सीएचसी केंद्र नजदीक आया तो उन्होंने मोटरसाइकिल को तेज गति से भगा लिया और शहीद भगत सिंह पार्क से आगे उसे रोककर जेब में रखे हुए दस हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। किसान लीलूराम ने बताया कि युवकों को पकड़ने के लिए उसने पीछा भी किया। मगर वह भागने में सफल हो गए। बाद में पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी। भूना थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज देखकर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच के लिए बीट इंचार्ज धर्मपाल को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed