फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two women smugglers arrested with garbage poppy husk

Fatehabad News: कचरा डोडा पोस्त के साथ दो महिला तस्करों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two women smugglers arrested with garbage poppy husk
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने दो महिला तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़ी गई दोनों महिला आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला रायसेन निवासी सम्मो बाई उर्फ सोमा तथा पंजाब के फरीदकोट जिला निवासी बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पकड़ी गईं दोनों महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि दो महिला सम्मो बाई व बलविंद्र कौर दोनों नशा तस्करी करती हैं और पहले भी नशे की तस्करी में पकड़ी गई थी। काफी मात्रा में कचरा डोडा पोस्त लेकर नए बस स्टैंड फतेहाबाद के नजदीक वाहन के इंतजार में खड़ी थी। कचरा डोडा पोस्त पंजाब में लेकर जाना था। टीम जब सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास पहुंची तो महिलाएं टीम को देखकर भागने लगी। महिला कर्मचारियों ने भागकर दोनों महिला को बैगों समेत काबू कर नाम पता पूछा तो पहचान सम्मो बाई व बलविंदर कौर के रूप में बताई। टीम ने नियम अनुसार बैग की जांच की तो 54 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed