फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two women living in village badly injured due to jackal attack in Fatehabad

Fatehabad: गीदड़ के हमले से ढाणी में रहने वाली दो महिलाएं बुरी तरह से घायल, पशुओं को भी किया जख्मी

Mon, 13 Jan 2025 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:44 AM IST
सार

रितु ने बताया कि सुबह जब वह पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी। इस दौरान गीदड़ आई और उसने हमला कर दिया। इसके बाद उसने दो पशुओ को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद पड़ोसी घर में घुस गई और वहां सुमित्रा पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Two women living in village badly injured due to jackal attack in Fatehabad
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बीघड़ में नहर के पास ढाणी में रह रहे दो परिवारों की महिलाओं पर गीदड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिलाओं को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल महिला रितु और सुमित्रा का उपचार चल रहा है। वहीं गीदड़ के हमले में दो पशु भी जख्मी हुए हैं। 
विज्ञापन




रितु ने बताया कि सुबह जब वह पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी। इस दौरान गीदड़ आई और उसने हमला कर दिया। इसके बाद उसने दो पशुओ को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद पड़ोसी घर में घुस गई और वहां सुमित्रा पर हमला कर दिया। सुमित्रा के हाथ और मुंह पर गंभीर चोट आई है। सुमित्रा ने बताया कि पहले गीदड़ की संख्या कम थी और हिंसक भी नहीं थे। लेकिन अब संख्या भी बढ़ गई और हिंसक भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed