फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two trains rescheduled due to link rake delay.

Fatehabad News: लिंक रैक की देरी से दो ट्रेनें री-शेड्यूल

Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two trains rescheduled due to link rake delay.
भट्टूकलां रेलवे स्टेशन।
फतेहाबाद। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा लिंक रैक की उपलब्धता में देरी के कारण शुक्रवार को दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों के रीशेड्यूल होने का असर फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर भी दिखा। दिल्ली और श्रीगंगानगर की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। समय में बदलाव की जानकारी समय पर नहीं मिलने से कई यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस (रेल संख्या 14029) अपने निर्धारित समय रात 1 बजकर 40 मिनट से 2 घंटे की देरी से सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर श्रीगंगानगर स्टेशन से रवाना हुई। इस कारण यह ट्रेन भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर 9 बजकर 3 मिनट पर पहुंची, जबकि पहले यह 7 बजकर 26 मिनट पर रवाना होती थी।
विज्ञापन

अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
इसी प्रकार, सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा (15308) भी अपने निर्धारित समय रात 2:50 बजे के बजाय 1 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। यह ट्रेन भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर भी 1 घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। ये दोनों ट्रेनें दिल्ली जाती हैं, जिससे सुबह के समय दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टूकलां स्टेशन पर यात्रियों को हुई परेशानी
दोनों ट्रेनों के रीशेड्यूल होने से भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा हुई। देर रात और तड़के ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ा। नौकरी, व्यापार और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ दैनिक आवागमन करने वालों को भी परेशानी हुई। यात्रियों विकास, कुलदीप, गोपाल, विनय और प्रभुराम ने बताया कि समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण वे निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच गए और उन्हें लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed