{"_id":"67e198fd63a2f5e5d203a7c9","slug":"two-sisters-reached-gurugram-family-lodged-a-missing-person-complaint-with-the-police-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-131230-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरुग्राम पहुंची दो बहनें, परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरुग्राम पहुंची दो बहनें, परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी
Mon, 24 Mar 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव बुवान की दो सगी बहनें शुक्रवार को बस से मामा के घर आदमपुर जाने के लिए निकली थी, मगर देर रात तक वहां नहीं पहुंचीं। परिवार ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार देर शाम भूना पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी दौरान देर रात सूचना मिली कि दोनों बहनें गलती से आदमपुर के बजाय गुरुग्राम पहुंच गई थीं। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए परिवार से संपर्क नहीं हो सका। दोनों लड़की सीनियर सेकेंडरी पास हैं। उन्होंने गुरुग्राम में किसी का फोन लेकर परिवार को इस बारे में जानकारी दी।
अब पुलिस मंगलवार को दोनों बहनों के दर्ज करेगी। बुवान गांव निवासी बलिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 और 19 साल की बेटियां 21 मार्च को मामा रामनिवास के घर जाने के लिए निकली थीं, मगर वहां नहीं पहुंचीं। परिवार ने हर जगह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर महिला पुलिस जांच अधिकारी ममता काजला ने दोनों बहनों की तलाश शुरू की। इसी दौरान लड़कियों के पिता ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां आदमपुर की जगह गलती से गुरुग्राम चली गई थीं। किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से उन्होंने इसकी जानकारी दी।