फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two real brothers hoisted the flag in hockey in Madhya Pradesh stadium

Fatehabad News: हॉकी में दो सगे भाइयों ने मध्य प्रदेश स्टेडियम में लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers hoisted the flag in hockey in Madhya Pradesh stadium
गांव बैजलपुर के हॉकी ​खिलाड़ी भाई  कुलदीप और संदीप पुरस्कार रा​शि के साथ। 
फतेहाबाद। जिले के गांव बैजलपुर में युवाओं का हॉकी खेल की रुझान लगातार बढ़ रहा है। गांव बैजलपुर क्षेत्र में हॉकी खेल का हब बन चुका है। गांव से रोजाना 90 से अधिक युवा सुबह और शाम खेल मैदान में हॉकी के प्रशिक्षण लेते हैं। इससे प्रेरित होकर गांव बैजलपुर के दो सगे भाइयों कुलदीप और संदीप ने दिल्ली की टीम में हॉकी खेल में भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों के पिता की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हॉकी खेल से जुड़े रहे। इसका परिणाम है कि शनिवार को मध्य प्रदेश के खेल में मैदान में 51 हजार रुपये की राशि देकर इनको सम्मानित किया गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी है और के युवाओं के प्ररेणास्रोत बने हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के गाेंडा जिले के बहराइच में 27 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक हॉकी मैच टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कुलदीप और संदीप ने दिल्ली की टीम को सेमीफाइनल के मुकाबले तक पहुंचाया। इस मैच का फाइनल मुकाबला लखनऊ होस्टल की टीम के साथ हुआ। इसमें दिल्ली की टीम 1-0 से मैच हार गई। इस मैच में कुलदीप ने दो गोल किए। इसके चलते इन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मुख्यअतिथि की ओर से 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बैजलपुर से दोनों सगे भाइयों कुलदीप और संदीप ने गांव के खेल मैदान में प्रशिक्षक रनबीर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुलदीप और संदीप की आयु क्रमश: 20 और 21 वर्ष है। ये दोनों भाई पिछले 7 वर्षो हॉकी खेल रहे हैं और निरंतर अभ्यास करते हैं। इनका कहना है कि गांवों के युवाओं को खेलों में रूचि रखनी चाहिए। गांव के खेल मैदान हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। इससे युवाओं ओर अधिक बेहतर अभ्यास करने का मौका मिलेगा।




----------------------------गांव में युवाओं का हॉकी खेल प्रति काफी रुझान है। हॉकी खेल के माध्यम से गांव के 35 के करीब युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। ऐसे में गांवों से दो युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे गांव में खुशी है।

- रणबीर सिंह, राणा, हॉकी प्रशिक्षक, गांव बैजलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article