फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two people missing from Gurunanakpura and Insurance Colony of the city

शहर के गुरुनानकपुरा व बीमा कॉलोनी से दो लोग लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two people missing from Gurunanakpura and Insurance Colony of the city
फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद में अलग-अलग जगहों से दो लोग लापता हो गए हैं। इनमें गुरुनाकपुरा चौकी क्षेत्र से 25 साल का युवक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई जबकि बीमा कॉलोनी क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस को दर्ज करवाई गई है। उक्त दोनों जगहों से लापता लोगों के बारे में पुलिस ने नजदीकी थानों में सूचना भेजकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुनाकपुरा चौकी क्षेत्र से लापता हुए युवक संजय की मां कमला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई है। 20 फरवरी को उसका बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया लेकिन लौटकर नहीं आया। संजय की लगातार रिश्तेदारों के यहां और आसपास तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने संजय के बारे में जरूरी जानकारी दर्ज करके उसकी सूचना आसपास के थानों में भेजी है। वहीं बीमा कॉलोनी से लापता हुई विवाहिता के पति नितेश ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी की दोपहर को उसकी पत्नी पास के ब्यूटी पार्लर के लिए घर से निकली थी लेकिन उसके बाद से लापता है। उसकी कई जगहों पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दर्ज करवाई गई जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed