फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two people injured in collision between two cars and a bike

Fatehabad News: दो कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

Mon, 08 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in collision between two cars and a bike
सड़क हादसे में भिड़ी गाड़िया
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित विधायक परमवीर सिंह के निवास से कुछ दूरी पर दो गाड़ियों और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक नरवाना के धमतान निवासी रघुवीर सिंह और कार सवार तनु को ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन

जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं से आर्मी कर्मचारी मुकेश राव अपनी गाड़ी में सवार होकर लुधियाना जा रहे थे तभी प्लेटिना बाइक में टक्कर मार दी, कुछ दूरी पर उक्त गाड़ी चालक ने सामने से आ रही बोलेनो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसे धमतान निवासी 40 वर्षीय जसवीर चला रहा था।
विज्ञापन

उसमें महेंद्र सिंह की पत्नी 42 वर्षीय सोनिया, महेंद्र का 5 साल का बेटा विराज और 18 वर्षीय तनु थी। जिसमें सिर्फ तनु को चोट लगी है। बाइक चालाक रघुवीर को अग्रोहा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना से पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाड़ियों को साइड में करवाया गया और घायलों के बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed