{"_id":"60f5ce948ebc3e6d89507d65","slug":"two-people-found-corona-positive-five-are-helthy-fatehabad-news-hsr6065460158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, पांच हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, पांच हुए स्वस्थ
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में दो नए मामले सामने आए हैं और पांच स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 15 रह गई है। 13 संक्रमित होम आइसोलेट हैं तथा दो निजी अस्पताल में दाखिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भट्टू तथा भूना में एक-एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। सोमवार को जिले में 1322 सैंपल लिए गए। इसमें 875 आरटीपीसीआर तथा 447 एंटीजन सैंपल लिए गए हैं। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में रिकवरी रेट 97.21 फीसदी तक पहुंच गया है। अब तक की संक्रमण दर 7.12 फीसदी रही है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक पुरानी मौत का आंकड़ा बुलेटिन में दर्ज किया है। कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान कई निजी अस्पतालों ने रिपोर्ट नहीं दी थी। करीब 20 कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा विभाग के पास नहीं पहुंचा था। इसमें करीब 10 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जिले में अब फिलहाल कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 481 तक पहुंच गया है।