फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two people died of corona, 9 new infected were found

कोरोना से दो लोगों की मौत, 9 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two people died of corona, 9 new infected were found
फतेहाबाद में घर जाकर कोरोना से बचाव का टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के नए केस कम हो गए हैं लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत का आंकड़ा दर्ज किया है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 15 मौतें हो चुकी है। हालांकि अब नए केस आने कम हो गए हैं। वहीं जिले में 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से भट्टूकलां क्षेत्र के गांव ढाबी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हुई है, व्यक्ति अस्थमा का मरीज था और सिरसा के निजी अस्पताल में जांच हुई थी। जांच के बाद व्यक्ति घर पर ही था, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा भूना निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। व्यक्ति हार्ट का मरीज था और हिसार में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला था, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं जिले में शुक्रवार को 9 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 20 स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में 3, रतिया में 2, भट्टूकलां में 2, बड़ोपल और भूना में एक-एक नया केस मिला है। जिले में अभी फिलहाल कोरोना के 66 मामले सक्रिय हैं। शुक्रवार को कोरोना के 629 सैंपल लिए गए। लैब से अभी 423 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाकर मोबाइल टीम लगाएगी कोरोना से बचाव का वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण डोर टू डोर फिर शुरू हो गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम घर-घर जाकर टीकाकरण करेगी। शुक्रवार को मोबाइल टीम ने अभियान शुरू कर दिया, जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, उन्हें घर जाकर टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 763 लोगों का टीकाकरण हुआ है। 541 किशोरों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 6 लाख 73 हजार लोग वैक्सीन की पहली और 4 लाख 56 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

कोट
जिले में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हुई है हालांकि नए केस 10 से भी कम मिले हैं। जो लोग टीकाकरण के लिए नहीं आ सकते है, उसके लिए डोर टू डोर अभियान शुरू किया गया है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed