{"_id":"680d3205e07015f484038cfa","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-a-car-on-sirsa-road-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132867-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिरसा रोड पर कार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिरसा रोड पर कार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत
Sun, 27 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला सुंदरनगर निवासी संयम ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता सुशील कुमार (46) और उनके साथी अशोकनगर निवासी सुनील कुमार (45) टाइल और मार्बल लगाने का काम करते थे। वीरवार को दोनों दरियापुर के एक स्कूल में मार्बल लगाने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वीरवार को ही इलाज के दौरान सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया था, जबकि अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार को संयम के पिता सुशील कुमार की जान भी चली गई। संयम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से पुख्ता उपाय करने की मांग की है। कुछ लोगों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी दिलाने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों की मदद ने कई योजनाएं चलाईं हैं। इसके तहत घायलों को अस्पताल लाने से मुफ्त उपचार तक का दावा किया जाता है लेकिन मिलता नहीं।