फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two parties clashed in emergency of hospital in Fatehabad, doctors and employees saved their lives by hiding

Fatehabad: अस्पताल की इमरजेंसी में भिड़े दो पक्ष, डॉक्टर व कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान; इस बात पर हुआ विवाद

Thu, 06 Jun 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Jun 2024 03:10 PM IST
सार

संदीप ने बताया कि उसकी गांव में ही किरयाणा की दुकान है। दुकान पर एक युवक कोल्डड्रिंक की बोतल लेने के लिए आया। जब उसने रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया और कहा कि जबरदस्ती लेकर जाएंगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Two parties clashed in emergency of hospital in Fatehabad, doctors and employees saved their lives by hiding
लड़ाई करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार आधी रात को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर थप्पड़-मुक्के चले। इमरजेंसी में हडक़ंप मच गया। डयूटी पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने अपना केबिन बंद कर लिया और छिपकर जान बचाई। ढाणी माजरा में रात को कोल्ड ड्रिंक की बोतल को लेकर दुकान पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे और फिर यहां पर भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई लड़ाई को लेकर डॉक्टर ने अस्पताल चौकी में सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई और एसएमओ डॉ.सुभाष को बताया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। मामले की वीडियो सामने आई जिसमें इमरजेंसी में दोनों पक्ष आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक अस्पताल में दाखिल ढाणी माजरा निवासी संदीप ने बताया कि उसकी गांव में ही किरयाणा की दुकान है। दुकान पर एक युवक कोल्डड्रिंक की बोतल लेने के लिए आया। जब उसने रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया और कहा कि जबरदस्ती लेकर जाएंगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और 10 से 12 युवकों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद दोस्मत राजेंद्र, रोबिन और सौरभ ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला किया गया। इसके बाद वह अस्पताल में आकर दाखिल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे और फिर बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष इमरजेंसी में डॉक्टर के केबिन के बाहर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर पर उपचार न करने के भी लगे आरोप
अस्पताल में उपचारधीन घायल संदीप ने बताया कि वह दाखिल हुए तो सिर्फ पट्टी की गई और कहा कि यहां से चले जाएं। दूसरे साथियों को डॉक्टर व स्टाफ ने प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया।


अधिकारी के अनुसार
रात को इमरजेंसी में दो पक्ष भिड़े थे। डयूटी पर मौजूद डॉ.निखिल ने पुलिस को सूचना भी दी। इसके बाद टीम पहुंची थी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। - डॉ.सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed