फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two new cases of dengue found, larvae found at 10 places

Fatehabad News: डेंगू के दो नए केस मिले, 10 जगहों पर मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two new cases of dengue found, larvae found at 10 places
फतेहाबाद। डेंगू के बुधवार को दो नए केस मिले हैं। डेंगू मरीजों को आंकड़ा 48 पर पहुंच गया है। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 10 जगहों पर लारवा मिला है। विभाग की तरफ से इन्हें नोटिस जारी किया गया है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव नन्हेड़ी कलां निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति और कुलां निवासी 21 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिला है। दोनों ही मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1064 जगहों पर डोर-टू-डोर सर्वे किया। सर्वे के दौरान टीम को 10 जगहों पर लारवा मिला है। विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किया है। विभाग की टीमें अब तक 193519 जगहों पर सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 2700 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन


जिले में यहां मिल चुके है डेंगू केस
क्षेत्र केस मिले
फतेहाबाद 10
टोहाना 12
रतिया 1
भूना 1
जाखल 6
भट्टूकलां 9
बड़ोपल 6
भूथनकलां 3
को
जिले में डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। बुधवार को डेंगू के दो नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed