{"_id":"68f3d17a9e5a2ecf4e0aea67","slug":"two-mos-will-be-on-duty-in-the-emergency-ward-on-diwali-day-doctors-will-be-on-call-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142314-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आपातकाल वार्ड में दिवाली के दिन दो एमओ देंगे ड्यूटी, ऑनकॉल रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आपातकाल वार्ड में दिवाली के दिन दो एमओ देंगे ड्यूटी, ऑनकॉल रहेंगे डॉक्टर
Sat, 18 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में चल रहा आपातकाल विभाग संवाद
फतेहाबाद। दिवाली पर्व पर आग लगने से झुलसने वाले लोगों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन कार्यालय ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, उप नागरिक अस्पताल टोहाना और रतिया में दिवाली पर्व पर दो एमओ तैनात रहने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके अलावा अन्य चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। आपातकाल में अगर जरूरत पड़ती है तो विशेषज्ञों को फोन करके बुलाया जा सकता है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद वैसे एक मेडिकल ऑफिसर आपातकाल विभाग में तैनात रहता है, लेकिन सोमवार रात को दिवाली पर्व पर दो मेडिकल ऑफिसर तैनात रहेंगे। नागरिक अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधाएं मौजूद हैं।
- नागरिक अस्पताल में नहीं है बर्न यूनिट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में बर्न यूनिट नहीं है। अधिकारियों की माने तो अगर कोई गंभीर बर्न केस आता है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
-
आपातकाल विभाग खुद बीमार
नागरिक अस्पताल का आपातकाल विभाग खुद बीमार है। मरम्मत कार्य के लिए आपातकाल विभाग को ब्लड बैंक में शिफ्ट किया गया। करीब डेढ़ माह से यहीं चल रहा है। यहां हालात ये है कि शेड के नीचे चार बेड रखे गए हैं और कोई सुविधा नहीं है। ऑक्सीजन की भी अस्थायी व्यवस्था है। माइनर ऑपरेशन को लेकर कोई सुविधा आपातकाल विभाग में नहीं है।
-
दिवाली पर्व पर आपातकाल विभाग में दो मेडिकल ऑफिसर तैनात रहेंगे। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए है। विशेषज्ञ ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।
-डॉ. बुधराम, सीएमओ, फतेहाबाद।