फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two more dead bodies found in Ratia cruiser accident

Fatehabad: भाखड़ा में गिरी थी 14 लोगों से भरी क्रूजर कार, पंजाब में मिले दो शव, 10 पहले हो चुके हैं बरामद

Tue, 04 Feb 2025 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:29 AM IST
सार

रतिया क्षेत्र के महमड़ा गांव से कुछ दिन पहले 14 लोग क्रूजर कार में सवार होकर फाजिल्का के लादुका मंडी में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। इनमें 8 लोग महमड़ा के 5 परिवारों से थे, जबकि 6 लोग पंजाब के आसपास लगते गांवों फतेहपुर, रियोंद व ससपाली से थे। सभी आपस में रिश्तेदार थे। 

विज्ञापन
Two more dead bodies found in Ratia cruiser accident
रतिया हादसे में दो ओर शव बरामद - फोटो : फाइल

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में भाखड़ा नहर में 14 लोगों समेत गिरी क्रूजर कार हादसे मामले में सभी 12 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इस दर्दनाक घटना में 14 में से सिर्फ दो लोगों को ही बचाया जा सका, जबकि अन्य की मौत हो गई। इससे पहले 10 लोगों के शव बरामद हुए थे, दो की तलाश जारी थी। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पंजाब के मोफर से जसविंद्र सिंह व लखविंद्र कौर के शव भी नहर से बरामद हो गए। रतिया क्षेत्र के महमड़ा गांव से कुछ दिन पहले 14 लोग क्रूजर कार में सवार होकर फाजिल्का के लादुका मंडी में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। इनमें 8 लोग महमड़ा के 5 परिवारों से थे, जबकि 6 लोग पंजाब के आसपास लगते गांवों फतेहपुर, रियोंद व ससपाली से थे। सभी आपस में रिश्तेदार थे। 
विज्ञापन


शादी समारोह से उन्हें शनिवार सुबह वापस लौटना था, लेकिन समारोह शुक्रवार शाम को खत्म होने पर सभी 14 लोग क्रूजर में वापस महमड़ा के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को घना को सरदारेवाला गांव तक तो पहुंच गए, लेकिन यहां देर रात को धुंध में सड़क समझकर चालक ने गाड़ी भाखड़ा नहर की तरफ मोड़ दी और गाड़ी 14 लोगों समेत भाखड़ा में जा गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed