{"_id":"65ca580738e09e07a20c9b8b","slug":"two-more-cases-of-swine-flu-infection-found-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-112596-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में स्वाइन फ्लू संक्रमित दो और केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में स्वाइन फ्लू संक्रमित दो और केस मिले
Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वाइन फ्लू के केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को शहर फतेहाबाद में दो और संक्रमित केस मिले हैं। शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी युवक और एमसी कॉलोनी निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों संक्रमितों की हालत ठीक बताई जा रही है। सिविल सर्जन कार्यालय ने रिपोर्ट आने के बाद टीम गठित की है। ये टीम दोनों संक्रमितों के घर और आसपास क्षेत्र का सर्वे करेगी। सर्वे में अगर किसी में लक्षण मिलते हैं तो सैंपल लिया जाएगा। जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक 12 केस मिल चुके हैं।
वहीं मौसम में बदलाव के चलते वायरल के केस भी बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम की ओपीडी बढ़ी है। डॉक्टर मनीष टुटेजा का कहना है कि मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में ठंडी चीजों से परहेज रखें और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखें।
जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
2023-24 12
-- -- -- -- -
स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण
- छींक आना और नाक से पानी बहना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- खांसी और गले में खराश होना
- दस्त और उल्टी लगना
- सिर में दर्द
- बुखार
-- -- -- -
बचाव के लिए ये करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह व नाक को रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं
- खांसी, बहती नाक, छींक व बुखार जैसे फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाएं
- भरपूर नींद लें और खूब पानी पीएं
- घर के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज को साफ रखें।
-- -- -- -
शहर में स्वाइन फ्लू के दो केस और मिले है। टीम गठित की गई हैं। टीम परिवार व आसपास एरिया में सर्वे करेगी।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ