फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two more accused of demanding ransom after firing at a restaurant arrested near village Samain

Fatehabad News: रेस्टोरेंट फायरिंग कर फिरौती मांगने के दो और आरोपी गांव समैन के पास से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two more accused of demanding ransom after firing at a restaurant arrested near village Samain
पुलिस गिरफ्त में वारदात के चारों आरोपी।
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित इटालियन मास्टर बी-13 रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दुकान मालिक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गांव समैन के पास से गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों में से जींद के बिधराना निवासी राहुल व गीता कॉलोनी निवासी कमल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि गिल्लावाली ढाणी निवासी प्रिंस व गीता कॉलोनी निवासी प्रदीप को जेल भेज दिया गया है। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी जींद व तीन आरोपी टोहाना शहर के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दो आरोपियों को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग हथियार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले आरोपी सहित उनके दूसरे साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि टोहाना पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक जगदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed