फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two more accused arrested in theft case

Fatehabad News: चोरी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in theft case
पुलिस की गिरफ्त में चोरी की वारदात में शामिल आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
भूना। अग्रवाल कॉलोनी से लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी मामले में सीआईए टोहाना ने मुख्य आरोपी आकाश उर्फ नानू के बाद खेडा मसानिया के सोनू उर्फ सुखा, हाल आबाद ढाब बस्ती टोहाना और टोहाना के राजनगर निवासी रवि को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील कुमार नारंग निवासी अग्रवाल कॉलोनी, भूना 4 जुलाई की रात को वह अपने परिवार सहित उकलाना रोड पर एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि मकान का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और ऊपर के कमरों में सामान जमीन पर इधर-उधर बिखरा पड़ा था। परिवार के लोगों ने जांच के बाद घर से करीब सात लाख रुपये नकद और साढ़े 6 तोले सोने चांदी के आभूषण चोरी किए हुए मिले थे।
विज्ञापन

सीआईए ने सोमवार को मुख्य आरोपी आकाश उर्फ नानू निवासी वार्ड नंबर 2, राजनगर, टोहाना को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी ने दो और युवकों के शामिल होने बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed