{"_id":"69273ceaaf6dcc6aca0414b0","slug":"two-more-accused-arrested-in-fake-paddy-registration-scam-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144296-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान फर्जी पंजीकरण घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान फर्जी पंजीकरण घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
रतिया। आर्थिक अपराध शाखा ने धान फर्जी पंजीकरण घोटाले में रतिया निवासी यशपाल व बुर्ज निवासी सुरजीत को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी संदीप ने बताया कि 8 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार के उप-निरीक्षक राजेश कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके सरकारी पोर्टल पर आम लोगों की भूमि का फर्जी पंजीकरण करवाया। इस धोखाधड़ी के माध्यम से आरोपी न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान का भुगतान हासिल करते थे, जिससे सरकारी खजाने को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस मामले में 22 लोगों के खिलाफ मामला सर्च करते हुए मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। टीम ने जांच के बाद अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।