{"_id":"6472f11a4b2dee4da20691d4","slug":"two-man-died-in-accident-at-bhuna-of-fatehabad-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: भूना में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक ही घर के दो दामादों की गई जान, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: भूना में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक ही घर के दो दामादों की गई जान, गांव में पसरा मातम
Sun, 28 May 2023 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 11:44 AM IST
सार
बठिंडा निवासी नवनीत और फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी कुलदीप की शादी गुना में एक ही परिवार में हुई थी। अब परिवार उकलाना शिफ्ट कर गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को कुलदीप अपने साले के साथ भूना आया हुआ था। देर रात को वे उकलाना जा रहे थे।
विज्ञापन
भूना में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में भूना-उकलाना रोड पर शनिवार देर रात तूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही घर के दामाद थे और ससुराल जा रहे थे। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें सीएचसी भूना में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान नवनीत पुत्र रमेश कुमार निवासी बठिंडा पंजाब और कुलदीप पुत्र जगतार सिंह गोरखपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
कुलदीप बीएसएफ में दिल्ली ड्यूटी पर तैनात था और 15 दिन की छुट्टी लेकर आया हुआ था। घायल बिंदर निवासी पातड़ां पंजाब और नीरज गांव सरेड़ा बरवाला को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक बठिंडा निवासी नवनीत और फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी कुलदीप की शादी गुना में एक ही परिवार में हुई थी। अब परिवार उकलाना शिफ्ट कर गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को कुलदीप अपने साले के साथ भूना आया हुआ था। देर रात को वे उकलाना जा रहे थे। इस दौरान कुलदीप के साढू नवनीत का फोन आया कि वह फतेहाबाद आया हुआ है और उसे भी ससुराल जाना है लेकिन साधन नहीं है। इसके बाद कुलदीप गाड़ी लेकर फतेहाबाद पहुंच गया। नवनीत को लेकर सभी उकलाना जा रहे थे। भूना से उकलाना रोड पर कार पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और कार सवार एक ही घर के दो दामाद की मौत हो गई।
विज्ञापन