फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two killed, three injured in tractor-trolley and cruiser collision

Fatehabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और क्रूजर की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

Fri, 05 May 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 May 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in tractor-trolley and cruiser collision
गांव समैन के बाद दुर्घटना में क्षतिग्रस्त क्रूजर गाड़ी।
समैन (फतेहाबाद)। टोहाना से सुरेवाला चौक की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे 148-बी पर वीरवार रात को क्रूजर व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई, जबकि क्रूजर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात को पंजाब से क्रूजर गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग हिसार में एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। वहीं नरवाना के गांव कलोदा से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालक पंजाब की ओर जा रहा था। रात को गांव समैन से थोड़ा आगे गिल होटल के पास क्रूजर व ट्रैक्टर-ट्राॅली की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों को टोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें हिसार रेफर कर दिया। हादसे में में क्रूजर में सवार कूदनी निवासी प्रकाश (50) व ट्राली में सवार बठिंडा निवासी लखविंदर (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्रूजर में सवार पंजाब के डुडिया निवासी 24 वर्षीय मीनू, उसकी दो वर्षीय बेटी पानू व पंजाब के चुलड़ निवासी 23 वर्षीय अवतार गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी टोहाना निवासी प्रताप खोबड़ा ने बताया कि वीरवार रात को वह हिसार की तरफ से टोहाना जा रहा था। उसे गांव समैन से थोड़ा आगे गिल होटल के पास क्रूजर गाड़ी व ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर की दुर्घटना दिखाई दी। क्रूजर गाड़ी टोहाना से हिसार की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली नवानार के कलोदा गांव से पंजाब की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बोले
वीरवार रात को गांव समैन के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली व क्रूजर गाड़ी की आपस में टक्कर हुई है। घटना में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया है। घटना में मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
-यादवेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed