फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two killed, four injured as car collides with truck

फतेहाबाद: ट्रक से टकराई बरात से लौट रहे दोस्तों की कार, दो की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured as car collides with truck
साहिल। फाइल फोटो
फतेहाबाद। गांव धांगड़ और बड़ोपल के बीच फोरलेन पर हनुमान मंदिर के पास सड़क हादसे में दाे दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हाे गए। मृतकों की पहचान आदमपुर के गांव महलसरा निवासी पवन (25) और साहिल (18) के रूप में हुई है। घायल महलसरा निवासी शुभम (24), सुरेंद्र (32), अंशुल (30), खारा बरवाला निवासी भार्गव (21) काे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक पवन के चाचा गांव महलसरा निवासी सुंदर ने बताया कि शनिवार को उसका भतीजा पवन कुमार अपने दोस्तों अंशुल, सुरेंद्र, साहिल, शुभम व भार्गव अपने दोस्त की शादी में शामिल हुए थे। फतेहाबाद के गांव लाली में बरात में आए थे और रात में ही बरात से अपने गांव आल्टो कार से लौट रहे थे। कार को पवन चला रहा था। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे फोरलेन पर गांव धांगड़ और बड़ोपल के बीच हनुमान मंदिर के पास कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार ट्रक से टकरा गई। पवन की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस से घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग घायलों को हिसार के निजी अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के दौरान साहिल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। मामले में सदर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोट

गांव धांगड़ के पास शनिवार देर रात को सड़क दुर्घटना हो गई थी, जिसमें दो दोस्तों की मौत हुई है और चार घायल हुए हैं। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी

साहिल। फाइल फोटो

साहिल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed