{"_id":"652d6496d5a27375990a4446","slug":"two-employees-of-agriculture-department-suspended-for-negligence-in-crop-residue-management-fatehabad-news-c-21-1-hsr1003-241271-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फसल अवशेष प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फसल अवशेष प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
फतेहाबाद। फसल अवशेष प्रबंधन कार्य में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। कृषि पर्यवेक्षक राहुल की ड्यूटी गांव समैन में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए ग्राम स्तरीय निगरानी समिति में लगाई गई थी। गांव समैन में पराली जलाने की घटना हरसेक से छह स्थानों पर चिह्नित होने पर एसडीएम टोहाना प्रतीक हुड्डा ने इस कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
कर्मचारी राहुल ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया और लापरवाही बरती। इस पर कर्मचारी राहुल को निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार कृषि विभाग की सहायक टीम प्रबंधक रितु भाटिया की ड्यूटी गांव अमानी में लगाई गई थी। यहां भी पांच स्थानों पर हरसेक से आगजनी की रिपोर्ट मिलने पर एसडीएम टोहाना ने नोटिस जारी किया था। रितु भाटिया ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस लापरवाही पर इन्हें भी निलंबित किया गया है।
एसडीओ सहित कई कर्मचारी चार्जशीट
खेतों में किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने और किसानों को जागरूक ना करने पर एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कृषि विभाग के एसडीओ सहित पटवारी और ग्राम सचिव को चार्जशीट करने की अनुशंसा की है। इसके अलावा गांव कन्हड़ी, समैन और अमानी गांव के सरपंच और नंबरदारों को आगजनी की सूचना न देने पर नोटिस जारी किया गया हैं। हुड्डा ने बताया कि उपमंडल कृषि अधिकारी टोहाना मुकेश मेहला, एसएमएस (टी) रामेश्वर दास, एसएमएस (ए) संजय सेलवाल, कृषि पर्यवेक्षक राहुल, पटवारी सुनील बंसल, ग्राम सचिव जोगी राम, कृषि विभाग की एटीएम रितु भाटिया, ग्राम सचिव पवन कुमार पटवारी सोनू, हर्षवर्धन एआई(एससी), पटवारी जगरूप व ग्राम सचिव संजय कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुशासनिक कार्यवाही व चार्जशीट करने की अनुशंसा की गई हैं। इन कर्मचारियों की ड्यूटी फसल अवशेष प्रबंधन के लिए गांव कन्हड़ी, समैन और अमानी में लगाई गई थी, कर्मचारियों ने अपनी डयूटी में लापरवाही की है। उक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने पराली जलाने के मामले को गंभीरता से न लेते हुए पराली की आगजनी की घटना होने के बावजूद आग बुझाने से संबंधित कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इनके इस रवैये के कारण पराली की आगजनी से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों में कोई जागरूकता भी इनके द्वारा नहीं लाई गई और ना ही इन्होंने जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए। इस लापरवाही के कारण इन कर्मचारियों को चार्जशीट करने की अनुशंसा की गई है।