फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two criminals arrested with a reward of Rs 5,000 along with two pistols

Fatehabad News: दो पिस्तौल समेत पांच हजार के इनामी बदमाश सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested with a reward of Rs 5,000 along with two pistols
बी 13 पर फायरिंग मामले में गिरफतार आरोपियों को पेश करने ले जाती पुलिस
टोहाना। शहर पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान टोहाना निवासी संजू व सुखदेव के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी संजू पर एडीजीपी हिसार ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद, सीआईए टोहाना व शहर पुलिस की टीमें आरोपियों की दबिश के लिए छापे मार रही थी। इसके तहत आरोपी संजू को 312 बोर पिस्तौल और सुखदेव को 315 बोर पिस्तौल के साथ काबू किया है। दोनों ने पूछताछ में बी13 रेस्टोरेंट पर फायरिंग करके रंगदारी मांगने के मामले में शामिल होना कुबूल किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी ने बताया कि संजू ने बताया कि मई 2023 में बंसीलाल ठेकेदार से फिरौती मांगने, सितंबर 2022 में रंजीत नामक व्यक्ति से मारपीट कर नकदी छीनने व 1 दिसंबर 2022 में जमालपुर शेखां स्थित शराब ठेके में गोली चलाकर मारपीट करते हुए नकदी छीनकर फरार हो गए थे। सितंबर 2022 में रंजीत नामक व्यक्ति से मारपीट करने में संजू के साथ शामिल था। दोनों आरोपियों से हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बॉक्सर गैंग में शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed