फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two criminals arrested in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में दो अपराधी दबोचे

Fri, 08 Nov 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested in Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में दो अपराधी दबोचे गए हैं। गांव माजरा स्थित प्रेम वस्त्र भंडार पर दो नवंबर को फायरिंग कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस ने असलहा, मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में धमकी भरा पत्र लिखने वाले नाबालिग को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को शामिल जांच किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

गांव माजरा में इस मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसमें अयाल्की निवासी रिंकू, आजादनगर निवासी सुरेंद्र और गांव भिरड़ाना निवासी लखविंदर सिंह उर्फ बूंदी शामिल थे। पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लिया था। पुलिस ने आरोपियों से पिस्तौल और बाइक बरामद की है। वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज से ऋण लेने का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर बैंक से ऋण लेने के आरोपी को साइबर अपराध थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के सिकंदरा स्थित गणपति स्मार्ट सिटी निवासी रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई है।


साइबर थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने 28 अगस्त को टिब्बा कॉलोनी रतिया निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके एचडीएफसी बैंक के बचत खाते से अज्ञात व्यक्ति ने उसके दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर 15 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण ले लिया था।


इस खाते में उसका, उसके पिता का नाम अंकित है। पैन कार्ड उसका है जबकि पता, वेतन पर्ची, फोटो, मोबाइल नंबर और एक बैंक खाता दूसरे आदमी का है। उसने ऋण राशि दूसरे बैंक खाते में अंतरित (ट्रांसफर) करवा ली है। इस ऋण को चुकाने के लिए आरोपी किस्त भी भर रहा है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed