फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two CM Excellence English Schools will be opened in every block of Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद के हर खंड में खुलेंगे दो सीएम एक्सीलेंस इंग्लिश स्कूल

Thu, 28 May 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two CM Excellence English Schools will be opened in every block of Fatehabad
फतेहाबाद में खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में शिक्षा विभाग हर खंड में सीएम एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल (सीएम उत्कृष्टता और प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालय) शुरू करेगा। प्रत्येक खंड से दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है, जहां नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इन स्कूलों की विशेषता यह रहेगी कि पहली कक्षा से ही पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरू होगी। दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर होगी। यह प्रक्रिया मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। हालांकि इन स्कूलों की मान्यता भिवानी बोर्ड से ही रहेगी। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले के इन स्कूलों को मिला दर्जा

खंड स्कूल

भट्टूकलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोदीवाली और पीलीमंदोरी

भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू और लहरियां

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना और दरियापुर

जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल म्योंदकलां और चांदपुरा

रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़ और अहरवां

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कहंडी और जमालपुर शेखां

-

जिले में पहले से चल रहे 14 पीएमश्री स्कूल

जिले में 6 मॉडल संस्कृति स्कूल पहले चल रहे हैं। यहां पर विद्यार्थियों को सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके अलावा 14 पीएमश्री स्कूल भी हैं। इनमें से करीब सात को सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से मान्यता भी मिल चुकी है। यहां पर अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जा रही है।


-

जिले में सीएम एक्सलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल के लिए 12 स्कूलों का चयन हुआ है। यहां पहली कक्षा में विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं शिक्षा विभाग देने जा रहा है।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed