{"_id":"674e03bbf56c04052d0b6457","slug":"two-children-dengue-positive-in-the-district-number-now-reaches-122-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-125868-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव अब 122 तक पहुंच गई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव अब 122 तक पहुंच गई संख्या
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है और शहर फतेहाबाद सबसे ज्यादा चपेट में है। सोमवार को दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 122 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय लड़की और जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय लड़का डेंगू पॉजिटिव मिला है। सिविल सर्जन कार्यालय ने एसएमओ फतेहाबाद कार्यालय को संबंधित मरीजों के घर व आसपास क्षेत्र में सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर परिषद को भी फॉगिंग करवाने को लेकर पत्र जारी किया गया है।
फतेहाबाद में मिल चुके हैं 43 केस
शहर फतेहाबाद में डेंगू के 43 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा टोहाना शहर में 19, रतिया में 4, भूना में 14, जाखल में 9, भट्टूकलां में 12, बड़ोपल में 10 और भूथनकलां में 11 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सर्वे के दौरान 8 जगहों पर मिला लारवा
डेंगू पर कंट्रोल को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे किया। विभाग के मुताबिक 1854 जगहों पर सर्वे किया गया और आठ जगहों पर लारवा मिला है। अब तक जिले में 3046 जगहों पर लारवा मिला है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- - जिले में डेंगू के सोमवार को दो नए केस मिले हैं। विभाग की तरफ से सर्वे जारी है और जहां पर लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों की भी जिम्मेदारी है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ