फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two bulls and a cow were rescued from a pickup, FIR filed against the driver on the complaint of the cow protection team

Fatehabad News: पिकअप से दौ बैल और एक गाय को छुड़वाया, गोरक्षा दल की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two bulls and a cow were rescued from a pickup, FIR filed against the driver on the complaint of the cow protection team
पिकअप में लदे बैल व गाय को छुड़वाने के बाद चालक से जानकारी जुटाते पुलिस कर्मी। 
टोहाना। गोरक्षा दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंडीगढ़ रोड पर गोतस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया। सोमवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक भागने लगा। बाद में गोरक्षा दल के सदस्यों की मदद से उसे काबू कर लिया गया। पिकअप से दो बैल और एक गाय को छुड़वाया। आरोपी पशुओं को झज्जर ले जा रहा था।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के सदस्य गौरव गोयल ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य किसी कार्य से जा रहे थे तभी पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पशुओं को पंजाब के बरनाला से लाया था। उसके मोबाइल फोन में झज्जर की लोकेशन भी मिली है। चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि गोरक्षा दल की टीम ने पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी चालक के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम 2015 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed