फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two brothers accused of pelting stones on police car sent to jail

शराब के नशे में उत्पात मचाकर पुलिस गाड़ी पर पथराव करने के आरोपी भाई भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of pelting stones on police car sent to jail
रतिया। शहर के मेन बाजार स्थित सती मंदिर के सामने झुग्गियों में रहने वाले दो सगे भाइयों ने शराब के नशे में रविवार रात को जमकर उत्पात मचाया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस ने पुजारी राजेश शर्मा की शिकायत पर आरोपी दीवान व वकील के खिलाफ उत्पात मचाने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार दोपहर को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात को वह मंदिर में पूजा कर रहा था। इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले दो सगे भाई दीवान व वकील शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे पर ईंटें बरसा रहे थे। आरोपियों ने झगड़ा करते हुए मंदिर की दुकानों के फ्लेक्स बोर्ड तोड़ने शुरू कर दिए। रोकने की कोशिश की तो गालियां देने लगे। मामले की सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपियों ने गाड़ी पर भी ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिये और पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पीसीआर को मौके पर भेजा गया था। यहां झगड़े के दौरान आरोपियों ने पीसीआर के शीशे पर पथराव करके तोड़ दिया। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed