फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two bike-riding youths snatched a woman's purse, mother and daughter ran after them but could not catch them

Fatehabad News: बाइक सवार दो युवकों ने महिला का पर्स छीना, मां-बेटी पीछे दौड़ी पकड़ नहीं पाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two bike-riding youths snatched a woman's purse, mother and daughter ran after them but could not catch them
पर्स छीनने वाले बदमाशों के पीछे दौड़ती महिला।
हिसार। एमसी कॉलोनी में पार्लर के बाहर खड़ी महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवक पर्स छीन कर ले गए। वारदात के बाद महिला और उसकी बेटी दोनों को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी, लेकिन पकड़ नहीं पाई। पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पार्लर आई थी महिला
अर्बन एस्टेट की रहने वाली श्रुति महाजन ने बताया कि वह शाम को बेटी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर एमसी कॉलोनी में एक पार्लर में आए थी। शाम करीब छह बजे पार्लर से नीचे उतरे। बेटी ने एक्टिवा चालू की। एक्टिवा चालू होने के बाद उस पर बैठने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सामने की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। दोनों युवकों ने मुंह ढका हुआ था। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर हाथ में लिया हुआ पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल फोन और नकदी थी। पर्स छीनने वालों को पकड़ने के लिए बाइक सवार बदमाशों के पीछे दौड़ी। यह देखकर बेटी भी साथ में आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन बाइक सवार युवक तेजी से बाइक को भगा कर ले गए। पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की स्वेटर पहनी हुई थी। पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की। वहीं घटना के बाहर शहर में कई जगह नाकेबंदी की गई, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed