फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two arrested for stealing from utensils store in Ratia

रतिया में बर्तन स्टोर से चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing from utensils store in Ratia
रतिया। शहर रतिया पुलिस ने मेन बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी मामले में एक कबाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रतिया व अहरवां गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी, बर्तन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार रतिया पुलिस ने 21 फरवरी को टिब्बा कालोनी रतिया निवासी राजकुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में राजकुमार ने बताया था कि मेन बाजार स्थित उसकी बर्तन की दुकान से कुछ लोग नकदी और बर्तन चोरी कर ले गए थे। चोरी के इस मामले में कार्रवाई करते हुए रतिया के सोनू उर्फ रमता को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया कि इस चोरी की वारदात उसने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया। चोरी का सामन आरोपियों ने अहरवां निवासी मजनूराम को बेच दिया था जो कबाड़ की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू को लाली मोड़ रतिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा चोरी का सामान रखने के आरोप में मजनूराम को अहरवां से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 31 किलो के बर्तन व एक डीवीआर बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed