फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two arrested for stealing bike from Hans Market

हंस मार्केट से बाइक चोरी करने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing bike from Hans Market
फतेहाबाद। हंस मार्केट से बाइक चुरानेे के मामले में शहर पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। उनकी पहचान कर्णदीप व गुरजीत सिंह निवासी मानसा, पंजाब के रूप में हुई है। इस मामले में शहर पुलिस ने पांच सितंबर 2022 को बलवान सिंह निवासी आदर्श नगर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बलवान सिंह ने बताया था कि तीन सितंबर 2022 को वह हंस मार्केट में सब्जी खरीदने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक हंस मार्केट में नीम के पेड़ के पास खड़ा किया था और 10-15 मिनट बाद आया तो बाइक गायब थी। शुक्रवार रात जब पुलिस रतिया मोड़ पर गश्त कर रही थी तो एक बाइक पर दो युवक वहां आए। पुलिस ने उनको रोककर कागजात मांगे तो पता चला कि बाइक चोरी का है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक हंस मार्केट से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी कर्णदीप व गुरजीत को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed