{"_id":"624c7b3315bd2560f04e8b26","slug":"two-arrested-for-filing-false-case-in-sc-st-act-fatehabad-news-hsr6283891182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट में झूठा केस दर्ज करवाने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट में झूठा केस दर्ज करवाने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना में एससी एसटी एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जांच के बाद मुख्य षड्यंत्रकर्ता गौरव व उसके साथी बंसी सैनी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पारिवारिक झगड़े से गुस्साए गौरव गोयल ने साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।
टोहाना के डीएसपी शुक्रपाल सिरसवाल ने बताया कि पिछले दिनों उनकी नियुक्ति के बाद उनके संज्ञान में आया कि टोहाना में एससी एसटी एक्ट को ढाल बनाकर कुछ लोग ग्रुप बनाकर साजिश के तहत ब्लैकमेलिंग के इरादे से झूठे केस दर्ज करवा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच और तेज की। जांच में सामने आया कि एक मामले में मुख्य शिकायतकर्ता प्रताप खोबड़ा ने साजिशकर्ता गौरव गोयल व उसके साथी बंसी सैनी व अन्य लोगों के साथ मिलकर झूठा केस दर्ज करवाया। एक वायरल ऑडियो भी जांच में शामिल की गई, जिसमें गौरव गोयल किसी से बात करते हुए अपने विरोधियों के विरुद्ध साजिश के तहत एससी एसटी का झूठा केस करवाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान अंकित किए। पीड़ित पक्ष द्वारा भी एक चश्मदीद की वीडियो पुलिस को दी गई। डीएसपी ने बताया कि उन्होंने गौरव गोयल व उसके साथी बंसी सैनी को पूछताछ के लिए बुलाया तो गौरव ने बताया कि उसके चाचा के लड़के के ससुराल पक्ष का परिवार के साथ मनमुटाव चल रहा है। इसलिए उसने अपने साथी प्रताप खोबड़ा व अन्य के साथ मिलकर एससी एसटी एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाया। प्रताप खोपड़ा अनुसूचित जाति से संबंध रखता है।
गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए लघु सचिवालय के सामने लगाया था धरना
डीएसपी के मुताबिक प्रताप खोबड़ा ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए टोहाना के लघु सचिवालय के सामने साथियों सहित धरना भी लगाया था। मगर जैसे ही गौरव गोयल से इस मामले में खुलासा हुआ तो प्रताप खोबड़ा धरना छोड़कर अपने साथियों सहित गायब हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।