फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two animals found lusty skin apprehensive, team isolates

दो पशु मिले लंपी स्किन आशंकित, टीम ने किया आइसोलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two animals found lusty skin apprehensive, team isolates
रतिया में लंपी स्किन आशंकित गाय। - फोटो : Fatehabad
रतिया। गाय और भैंसों में लंपी स्किन रोग राजस्थान के बाद पंजाब बॉर्डर के साथ लगते रतिया क्षेत्र में घर कर गया है और इस रोग के संक्रमित पशु बढ़ते जा रहे हैं। पशुपालन विभाग ने इस बीमारी से पीड़ित गाय और भैंसों की पहचान करने के लिए आठ टीमों का गठन किया है, जो एक विशेषज्ञ सर्जन की अगुवाई में गांव-गांव जाकर पशुओं को चिह्नित करके उन्हें आइसोलेट कर उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी टीमों ने गांव सहनाल और भूंदड़वास में दो पशुओं को चिह्नित किया और उनका इलाज शुरू कर दिया। पशु हॉस्पिटल रतिया के प्रभारी पशु चिकित्सक सुनील बिश्नोई ने बताया कि रतिया क्षेत्र में लंपी स्किन रोग से आशंकित गायों और भैंसों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 42 पशु चिह्नित किए जा चुके हैं, जिन का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी उनके विभाग द्वारा गठित की गई आठ टीम फील्ड में लगातार काम कर रही हैं तथा रविवार को उक्त बीमारी से आशंकित दो पशुओं को चिह्नित किया गया है। जहां भी लंपी स्किन आशंकित पशु पाया जाता है, वहां पर उक्त आशंकित पशु को संक्रमण फैलने को रोकने के लिए अन्य पशुओं से अलग करके उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन एहतियात जरूरी है। जिला में पशु मेलों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed