फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused of theft of goods from marriage palace arrested, 40 thousand rupees recovered

Fatehabad News: मैरिज पैलेस से सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये बरामद

Sat, 08 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft of goods from marriage palace arrested, 40 thousand rupees recovered
रिसोर्ट में चोरी के आरोपियों को न्यायलय में पेश करने ले जाती पुलिस। संवाद
टोहाना। गांव कुलां स्थित मैरिज पैलेस से करीब 6 माह पहले सामान चोरी करने के मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जींद निवासी प्रकाश व सफीदों निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 40000 रुपये बरामद किए हैं तथा दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अकांवाली निवासी जसवंत कुमार ने बताया था कि उसने एक साल के लिए फुलकारी रिजॉर्ट को ठेके पर लिया हुआ है। जिसमें वह कैटरिंग का काम भी करता है। उसने बताया कि 31 अगस्त की रात को मैरिज पैलेस से 57 पतीले, 50 ढक्कन, 53 टब, 25 बड़ी परात, 15 छोटी परात, 55 ट्रे, 12 गैस भट्ठी, एक सबमर्सिबल मोटर व चार सिल्वर की बाल्टी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40,000 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed