फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused of murder of Tooda businessman arrested, attacked over side dispute

Fatehabad News: तूड़ा व्यापारी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, साइड के विवाद में किया था हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of Tooda businessman arrested, attacked over side dispute
फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर तूड़ा व्यापारी कृष्ण कुमार की हुई हत्या मामले में शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी बंटी कुमार निवासी मताना हाल बीघड़ व प्रिंस उर्फ बाईबर निवासी मताना रोड ढाणी फतेहाबाद को बीघड़ रोड से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने साइड के विवाद में हमला किया था।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मृतक उद्यम सिंह कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार के बेटे दीपक कुमार ने बुधवार को शहर थाना फतेहाबाद मे मारपीट व हत्या का मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि आरोपी बंटी, प्रिंस उर्फ बाईबर, कुलदीप तथा एक अन्य व्यक्ति ने पिता के साथ मारपीट कर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी है। मामले की सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह व थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी महेंद्र सिहं तुरंत मौके पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अहम सुराग जुटाकर वारदात में शामिल दो आरोपियों को करीब 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर वारदात में प्रयोग हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस वारदात की वजह अभी तक रास्ते को लेकर बताई जा रही है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed