फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused involved in 11 cases of bike theft, purse and mobile snatching arrested

Fatehabad News: बाइक चोरी, पर्स व मोबाइल छीनने के 11 मामलों में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused involved in 11 cases of bike theft, purse and mobile snatching arrested
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। 
टोहाना। सीआईए पुलिस की टीम ने पर्स, मोबाइल छीनने व बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जींद जिले के गांव धमतान साहिब निवासी दिलबाग और बिट्टू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अनेक मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी प्रदेश के विभिन्न जिलों में वारदात को अंजाम देते थे और अभी दोनों आरोपियों के एक अन्य साथी को काबू करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी युवा हैं, जो वारदात को योजना बनाकर अंजाम देते थे ताकि कोई पकड़ न सके। आरोपी शहर के कैंची चौक, चंडीगढ़ रोड व दमकौरा रोड पर रेकी करते थे तथा सुनसान जगह से निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे ताकि आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग सकें। बलवान सिंह ने बताया कि तीन युवा मिलकर प्रदेश के जिले कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद व फतेहाबाद में मोटरसाइकिल चोरी, स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे जाते थे। मगर सीआईए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि अच्छा रहन सहन व शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed