फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused caught with three pistols on 1 day remand

Fatehabad News: तीन पिस्तौल के साथ पकड़े गए दो आरोपी 1 दिन के रिमांड पर

Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught with three pistols on 1 day remand
पुलिस गिरफ्त में ह​​थियार और कारतूस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी।
टोहाना। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध रूप से हथियार व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल व 22 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आराेपियों की पहचान राजनगर निवासी सावन और सागर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी देवलाल ने बताया कि शहर पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ रोड से पंजाब बॉर्डर के साथ लगते रजबाहा के साथ बने लिंक रोड से मनियाना की तरफ जा रही थी। तभी दो नौजवान लड़के आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब सावन की तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो पिस्तौल 12 बोर बरामद हुए और 9 कारतूस बरामद किए। वहीं दूसरे आरोपी सावन की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर और 13 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे नशा करते हैं। देवीलाल ने बताया कि सावन के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed