{"_id":"677ec14978874b82b10ca198","slug":"two-accused-caught-stealing-womans-purse-handed-over-to-police-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-127549-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला का पर्स चुराते दो आरोपी पकड़े, पुलिस के हवाले किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला का पर्स चुराते दो आरोपी पकड़े, पुलिस के हवाले किए
Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला का पर्स चुराने के आरोप में काबू किए चोर
टोहाना। पंजाब के मूनक से बस में लौट रही महिला का पर्स चोरी करने के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने काबू कर लिया। डायल 112 पर फोन करने के बाद पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला संदीप कौर ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भूना रोड निवासी संदीप कौर ने बताया कि वह पंजाब के मूनक में अपनी ननद के घर गई हुई थी। जब बस के माध्यम से वापस आ रही थी तो उक्त दोनों लड़कों ने उसके पर्स से किट निकाल ली। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने शोर मचाया। इसके बाद भीड़ ने काबू करके सूचना पुलिस को दी। महिला ने बताया कि उसकी किट में जरूरी दस्तावेज सहित 1100 रुपये की नकदी थी, जिन्हें आरोपियों ने चुरा लिया था। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।