फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested two hours after ultimatum

Fatehabad News: अल्टीमेटम के दो घंटे बाद दो आरोपी पकड़े

Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested two hours after ultimatum
अनाज मंडी में सर्वसमाज की महापंचायत में पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभार
भूना। विजय कुमार मौत प्रकरण में परिजनों और समाज के लोगों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को भूना की अनाज मंडी में सर्व समाज की महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि 28 अगस्त तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 29 अगस्त को भूना में बड़ा आंदोलन होगा। इसमें सड़क जाम और थाने का घेराव जैसे कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं महापंचायत के अल्टीमेटम के महज दो घंटे बाद पुलिस ने दो आरोपियों पवनजीत निवासी बैजलपुर और विष्णु उर्फ बीके निवासी पारता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया गया है कि आपसी रंजिश के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया और इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया।
विज्ञापन




महापंचायत की अध्यक्षता व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अजय मेहता ने की और संचालन नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने किया। इस दौरान एसएचओ ओमप्रकाश बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि 28 अगस्त से पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि विदेश भागने की फिराक में लगे आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह था मामला



राजकीय महाविद्यालय प्रथम वर्ष का छात्र 19 अगस्त अमनदीप सिंह अपने दो साथियों साहिल भूना और सुमित डूल्ट के साथ कॉलेज से निकला था। उनके साथ विजय कुमार भी बाइक पर सवार हो गया। महज 50 मीटर दूर पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इससे विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले यह मामला हादसे का बताया गया और अमनदीप की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। दो दिन बाद ही इसमें साजिश की बू आने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो पहले पेट्रोल पंप की ओर गई और फिर यू-टर्न लेकर वापस आई और टक्कर मार दी। हादसे के कुछ घंटों बाद यह गाड़ी शुगर मिल के पास लावारिस हालत में मिली। जांच में सामने आया कि यह स्कॉर्पियो उकलाना निवासी एक व्यक्ति से 4500 रुपए प्रतिदिन किराए पर ली गई थी, इसमें दो युवकों की आईडी जमा करवाई गई थी।

-



सात लोगों की साजिश, पुलिस ने जोड़ी हत्या की धाराएं



विजय कुमार के पिता महेंद्र सिंह ने कहा कि इस पूरी वारदात में सात लोग शामिल हैं और यह पूरी घटना एक साजिश के तहत अंजाम दी गई। पहले इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन सबूत और सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ दी हैं। हालांकि, एक सप्ताह बीतने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी रोष है।




महापंचायत में ये हुए शामिल



महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि जब तक आम लोग विरोध नहीं करते तब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पूर्व में एक रिटायर्ड सूबेदार के मामले में भी पुलिस ने निष्क्रियता दिखाई थी। विजय के केस में भी यही रवैया अपनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता का दबाव बना तो ही पुलिस ने धाराएं जोड़ीं। महापंचायत में व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, इनेलो के प्रदेश महासचिव बलविंदर सिंह कैरो, पार्षद सुमित कुमार, पार्षद बाबा अमन, पार्षद सुशील सोनी, पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी, पार्षद रोहताश जांगड़ा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed