{"_id":"67ae2a9c48207ff7ce0240b7","slug":"two-accused-arrested-for-demanding-extortion-from-orchestra-conductor-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-129316-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आर्केस्ट्रा संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी रिमांड पर, दूसरा भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आर्केस्ट्रा संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी रिमांड पर, दूसरा भेजा जेल
Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
शहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहिल,स्त्रोत पुलिस पीआरओ
तिया। शहर के वार्ड 12 में स्थित शिमलापुरी कॉलोनी में आर्केस्ट्रा संचालक से रंगदारी मांगने पर नामजद पांच आरोपियों में से एक चंदोकला निवासी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कृष्ण को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
आरोपी कृष्ण ने पूछताछ में बताया कि शिमलापुरी कॉलोनी में आर्केस्ट्रा संचालक हरमिन्द्र के पास वह रंगदारी मांगने आए थे लेकिन उसके पास उस वक्त पैसे नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने उसे अगले दिन पैसों का प्रबंध करने की धमकी दी और वहां से स्कॉर्पियो में सवाह होकर चले गए। कृष्ण ने बताया कि वह गाड़ी चला रहा था तथा उसके साथ वाली सीट पर जगजीत बैठा था। जगजीत के पीछे वाली सीट पर साहिल व हर कृष्ण बाते कर रहे थे।
जब वे थोड़ी दूर भुना रोड पर पहुंचे तो उनका साथी साहिल अपने हाथ में पकड़ी हुई पिस्तौल से कारतूस निकालने लगा तो उसमें से गोली चल गई जो उसके आगे सीट पर बैठे जगजीत को जा लगी। कृष्ण ने बताया कि इससे वे घबरा गए और जगजीत को शहर के सरकारी अस्पताल में छोड़कर उसके भाई को सूचना दी और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
वही दूसरी तरफ रंगदारी मामले में नामजद व गोली चला कर अपने ही साथी को घायल करने वाले हिसार निवासी साहिल को भी बुधवार देर शाम को अवैध हथियार रखने के आरोप में फतेहाबाद शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्तौल, मैगजीन, एक कारतूस बरामद किया है।
- हत्या के मामले में आरोपी है साहिल
शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी साहिल हत्या के मामले में भी वांछित था। उस पर गांव दौलतपुर निवासी संदीप की हुई मौत मामले का आरोप था। आरोपी साहिल भी हमला करने में शामिल था। इसके अलावा उस पर हिसार में भी मारपीट मामले के आरोप हैं।
- घायज जगजीत अभी अस्वस्थ
शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रंगदारी मामले में 5 आरोपियों में से एक आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। वहीं गोली लगने से घायल जगजीत को डॉक्टर ने अभी अनफिट बताया है। पुलिस उसके स्वस्थ होने के बाद बयान लेकर आगामी कार्रवाई करेगी। वहीं मामले में नामजद हिसार निवासी साहिल को फतेहाबाद पुलिस में एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है जिसे जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा