{"_id":"67c891cec3fbc02f0e0e3531","slug":"two-accused-arrested-for-breaking-into-a-house-and-stealing-jewellery-and-cash-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-130246-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर में घुस जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर में घुस जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू
Wed, 05 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
देवीलाल, शहर थाना प्रभारी टोहाना।
टोहाना। शहर के आंबेडकर चौक के नजदीक स्थित रविदास मोहल्ला में करीबन एक साल पहले एक मकान से जेवरात व नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के मूनक निवासी गगन व पंकज के तौर पर हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र सिंह ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से पंकज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि गगन को जेल भेज दिया। बता दें कि पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में आरोपियों ने कबूल किया है कि नशे की लत के चलते वारदात को अंजाम दिया था।
पंजाब से बाइक पर आए थे चार आरोपी
जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र सिंह के अनुसार पांच मार्च को पंजाब के मूनक के रहने वाले चारों आरोपी गुरप्रीत, गुरमीत, पंकज व गगन टोहाना बाइक पर अपने साथी किल्ला मोहल्ला निवासी लवली के पास आए। आरोपियों ने मिलकर मोनिका सिंगला के घर वारदात की साजिश रची। छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। मोनिका सिंगला के अनुसार आरोपी उसके घर से एलईडी, 55 हजार रुपये, 5 तोले सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन
पुलिस तीन आरोपियों किल्ला मोहल्ला निवासी मास्टरमाइंड लवली, गुरप्रीत सिंह व गुरमीत को न्यायालय में पेश कर जेल भेज चुकी है। उनके कब्जे से एलईडी व नकदी बरामद हुई थी। आरोपियों ने चोरी के लिए गगन के भाई की बाइक का इस्तेमाल किया था जिसे उसके भाई ने कुछ समय पहले बेच दिया था।
ये था मामला
थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि रविदास मोहल्ला निवासी मोनिका सिंगला ने बताया था कि पांच मार्च को अज्ञात आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस गए थे। यहां आरोपियों ने घर में मौजूद अलमारी व लोहे की पेटियों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखरा दिया। चोर घर से नकदी, जेवरात और घर का घरेलू सामान ले गए थे जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई थी। अब पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को काबू कर लिया है।