{"_id":"696fbf26dacd81154c0411d3","slug":"two-accused-arrested-for-attempted-robbery-and-misbehaving-with-women-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147328-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लूटपाट के प्रयास व महिलाओं से बदसलूकी करने के 2 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लूटपाट के प्रयास व महिलाओं से बदसलूकी करने के 2 आरोपी काबू
Tue, 20 Jan 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबाला से पूजा कर लौट रहे परिवार से लूटपाट के प्रयास और महिलाओं से बदसलूकी करने के दोनों आरोपी
जाखल। पुलिस ने अंबाला से पूजा कर लौट रहे एक परिवार का पीछा कर उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर लूट और हमले का प्रयास करने वाले गिरोह के दो सदस्यों हरकीरत सिंह उर्फ सावा निवासी धारसूल कलां तथा गुरलाल सिंह निवासी रसीदां, जिला जींद को गिरफ्तार किया है। टोहाना डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बिट्टू कुमार निवासी नथुवाल ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी।
बिट्टू ने बताया कि 18 जनवरी की रात वह अपने परिवार के साथ अंबाला से पूजा कराकर कार से लौट रहा था। जब वे छोटी म्योंद के पास पहुंचे तो दो संदिग्ध गाड़ी सवारों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।
इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया तथा कार में सवार महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए लूट का प्रयास किया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार हो भाग गए। इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।