फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested for assaulting a monk

Fatehabad News: साधु से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assaulting a monk
रतिया। पुलिस ने एक साधु के साथ मारपीट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान तरनवीर निवासी अहरवां और बलकार सिंह निवासी रतिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शहर रतिया थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को स्थानीय निवासी काका सिंह उर्फ बाबा ने बताया कि वह बचपन से साधु जीवन व्यतीत कर रहा है। घटना के दिन वह अपने घर पर था, तभी टिब्बा कॉलोनी निवासी बलकार सिंह उसे किसी जरूरी कार्य का बहाना बनाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन

वहां पहले से ही संजीव निवासी भानीखेड़ा, कुलदीप उर्फ कल्याण समेत 7-8 अन्य युवक मौजूद थे। उनके हाथों में लाठी, डंडे, लोहे के पाइप और गियरयुक्त लोहे के औजार थे जैसे ही साधु वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में साधु को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिससे आरोपी मौके से भाग निकले और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए। घायल साधु को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
उसका वहीं इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed