{"_id":"63a5ebf18a2a7c6847697106","slug":"tussle-between-city-council-chief-and-deputy-chief-begins-again-fatehabad-news-hsr6505635178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान में फिर से खींचतान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान में फिर से खींचतान शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के प्रधान और उपप्रधान के बीच एक-बार फिर से खींचतान बढ़ सकती है। जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा ने उपप्रधान सविता टुटेजा को मॉनिटरिंग कमेटी का अध्यक्ष और बिलों पर हस्ताक्षर की पॉवर के आदेश दे दिए लेकिन ये आदेश वापस ले लिए गए है। बताया जा रहा है कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने इस पर एतराज जताया और मामला विधायक पास पहुंचा।
हालांकि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची अब इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि हाउस बैठक में ये पास हुआ था कि उपप्रधान को बिलों पर हस्ताक्षर की पावर दी जाए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले डीएमसी ने आदेश जारी किए कि उपप्रधान मॉनिटरिंग कमेटी की अध्यक्ष होंगी और बिलों पर उनके हस्ताक्षर होंगे। जब इन आदेशों के बारे में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को पता चला तो अपने समर्थकों के साथ इस पर एतराज जताया। मामला विधायक दुड़ाराम के पास पहुंचा। इसके बाद ये आदेश डीएमसी ने वापस ले लिए। बता दें कि उपप्रधान सविता टुटेजा और प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम के करीबी हैं। सविता टुटेजा को उपप्रधान बनाने में विधायक का अहम रोल रहा है।
कोट
हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था कि उपप्रधान को भी बिलों पर हस्ताक्षर की पावर दी जाए। अभी इस पर चर्चा चल रही है। ईओ भी लंबी छुट्टियों पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
कोट
ऐसा कुछ नहीं, सब कुछ ठीक चल रहा है। इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहता हूं।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
कोट
उपप्रधान के हस्ताक्षर को लेकर आदेश दिए गए थे लेकिन फिलहाल आदेशों को वापस ले लिया गया है। मामले में कारण कुछ भी नहीं है।
-अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त