{"_id":"6af5ee8d21128bda7a0234f7","slug":"tug-of-war-in-babli-barala-bjp-flags-were-put-up-but-the-votes-went-to-the-congress-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-164551-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बबली-बराला में खींचतान, झंडे भाजपा के लगाए, वोट कांग्रेस में गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बबली-बराला में खींचतान, झंडे भाजपा के लगाए, वोट कांग्रेस में गए
Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व मंत्री देवेंद्र
टोहाना। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से भाटिया धर्मशाला में अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान मंच पर एक अजब सा नजारा देखने को मिला। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष के अगल-बगल बैठे नजर आए लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से नजर नहीं मिलाई।
दोनों एक-दूसरे से आंखें चुराते हुए नजर आए। भाषण के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का नाम तो नहीं लिया लेकिन एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे जिससे कार्यकर्ता असमंजस में नजर आए। अर्चना के साथ ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन और जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी ने की।
-- -- -- -- --
बबली बोले- स्वार्थ की राजनीति छोड़ो
सम्मेलन में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि कौन लोग अपने स्वार्थ की राजनीति करते हैं और कौन लोग टोहाना को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं यह सब समझना होगा। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए स्वार्थ की राजनीति छोड़नी पड़ेगी। पार्टी को मजबूती के साथ हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना पड़ेगा और उनको सम्मान देना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं को डराओगे तो काम कैसे करेंगे। भाजपा में कार्यकर्ता पहले राष्ट्र, दूसरे नंबर पर पार्टी और तीसरे नंबर पर खुद को रखता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गलत चीज का विरोध नहीं करोगे तो शोषण नहीं रुकेगा। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करो, तभी चौथी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दगा उन्होंने किया जिन्होंने झंडे भाजपा के लगाए थे घरों पर लेकिन वोट कांग्रेस में गए। हमने दगा नहीं किया। जब कांग्रेस में थे तो वहां मजबूती से साथ दिया। अब भाजपा ने मुझे बड़े सम्मान के साथ चुनाव लड़वाया है और जब तक शीर्ष नेतृत्व काम देगा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा।
-- -- -- -- -- -- --
बराला बोले- कार्यकर्ता कभी धैर्य नहीं खोता
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने जवाब में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी धैर्य नहीं खोता ठोकर खाकर भी किसी से गाली-गलौज नहीं करता। यही कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर गालियां सुनकर भी नरेश बंसल को नगर परिषद का चेयरपर्सन और नीरू सैनी को वाइस चेयरपर्सन बनाने का काम करता है लेकिन पीड़ा जाहिर नहीं करता चुपचाप काम में लगा रहता है।
-- -- -- -- -- -
प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। 2 से 303 तक का सफर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से तय हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में कमल का सिंबल लेकर आने वाले प्रत्याशी का साथ देना होगा तभी जिले की तीनों सीटें जीत सकते हैं और लोकसभा चुनाव में भी कमल का फूल खिला सकते हैं।