{"_id":"64a04fe6455109bbe206e9a4","slug":"tubewell-wires-stolen-from-20-farmers-fields-in-one-night-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-1584-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एक ही रात 20 किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एक ही रात 20 किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के तार चोरी
विज्ञापन
गांव जांडवाला सोतर के एक खेत में स्टार्टर से काटे गए तार।
फतेहाबाद। शहर के साथ लगते गांव जांडवाला सोतर व नुरकीअहली के खेतों में चोराें ने आतंक मचा रखा है। चोरों ने यहां पर करीब 20 किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के रार काटकर ले गए हैं। शुक्रवार रात को चोरों ने करीब 12 से तीन बजे तक इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में शनिवार को किसानों ने सदर थाने में शिकायत भी दी है।
गांव जांडवाला सोतर के किसान अमनदीप सिहाग टोनी, मंगतराम सिहाग, भूप सिहाग, नरेश मुटरेजा, दर्शन मुटरेजा, हरबंस, भूप सिंह, मंगतराम, टेकचंद, रामलाल, रमेश चंद्र, सुभाष चंद्र, बग्गा सिंह आदि ने बताया के चोरों ने शुक्रवार व शनिवार रात के बीच चोरों ने जांडवाला सोतर से नुरकीअहली मार्ग पर उनके खेत हैं। यहां पर उन्होंने ट्यूबवेल भी लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि रात को चोरों ने ट्यूबवेल के दरवाजों को तोड़कर स्टार्टर से जुड़े तार काटकर फरार हो गए। किसानों ने बताया कि धान के सीजन को देखते हुए कई किसानों के खेतों में 100 से 150 फुट तारों के बंडल भी पड़े थे, जिनको चुरा लिया गया।
यही नहीं अन्य किसानों के ट्यूबवेल से 15 से 30 फुट तक तार चोरी हुआ है। किसानों के अनुसार, इन तारों की कीमत लाखों में हैं। उन्होंने सदर पुलिस को शिकायत देकर चोरों पर कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि उनके पास किसानों ने शिकायत दी है और इसकी जांच की जा रही है।